Sunday, March 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में खुशी हर पल ने जारी किया “हमसे कहो” हेल्प लाईन नम्बर, करेगा 24 घंटे महिलाओं की मदद

 

 

मुजफ़्फरनगर। नई मंडी स्थित लेडीज क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज और देश हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी संचालिका ममता अग्रवाल व सोनिया लूथरा द्वारा सम्मानित किया गया। आज 8 मार्च कों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेडीज क्लब के द्वारा जनपद की महिलाओं को एक नई सौगात दी गई है। खुशी हर पल ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

मुज़फ्फरनगर में 21 साल बाद पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जयंत बोले- योगी सरकार में किसानों की है पहले सुनवाई

एनजीओ संचालिका समाजसेविका  ममता अग्रवाल व सोनिया लूथरा के द्वारा हमसे कहो हेल्पलाइन नंबर 9639900606 जारी किया। खुशी हर पल की संचालिका ममता अग्रवाल व सोनिया लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि खुशी हर पल और आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं एबॉउट लाइफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के लिए हमसे कहो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

मुजफ्फरनगर में सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया विशाल प्रदर्शन, 24-25 मार्च को करेंगे हड़ताल

ममता अग्रवाल ने बताया कि इसका मैन फोकस महिलाएं है, क्योंकि महिलाएं परिवार का स्तंभ होती है। अक्सर वह अपने मानसिक स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं देती है या किसी से कुछ कहते हुए हिचकिचाती है। हमने एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करा है। जिस पर वह जब चाहिए किसी तरीक़े की दुविधा हो वो जब चाहिए, वह कॉल कर सकती हैं। हमने एक टीम काउंसलर्स, थैरेपिस्ट और साइकैटरिस्ट की बनाई है, जिस भी तरीके की उनकी परेशानी होगी हम उन तक पहुंचाएंगे वह मदद और उसके लिए उनको स्वयं आने की जरूरत नहीं है, मदद स्वयं उन तक पहुंचेगी।

अकबर हो या औरंगजेब, सबकी मानसिकता एक, महाराणा प्रताप थे सच्चे राष्ट्रनायक : योगी आदित्यनाथ

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी सामाजिक महिलाओं ने एक हेल्पलाइन नंबर हमसे कहो जारी किया है। उन्होंने बताया कि जैसे महिलाओं का मानसिक उत्पीडऩ होता है, तनाव होता है। ऐसे में उन सभी के लिए  महिलाओं ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, जिस पर महिलाएं अपनी मानसिक समस्याओं से नंबर पर जानकारी देगी, तो उनकी समस्या का समाधान होगा। उन्होंने महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शहर की सभ्रांत परिवारों की सामाजिक महिलाएं मौजूद रही।

मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की माँग

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 1983 में विश्व हिंदू परिषद के एक सम्मेलन में मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की बात उठी थी। उन्होंने एक बार फिर इस प्रस्ताव को दोहराया और इसपर विचार करने की बात कही।

 

होली और रमज़ान को लेकर मंत्री का बयान

चूँकि इस वर्ष होली और रमज़ान के जुम्मे का दिन एक ही तारीख पर पड़ रहा है, इस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर अपने-अपने त्योहार शांति और सद्भाव से मनाएँ। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय