Wednesday, May 7, 2025

महाशिवरात्रि पर बेर और बेल के बढ़ गए दाम, फूलमाला के भी बढ़ी कीमत

मेरठ। महाशिवरात्रि पर आज पूजा के लिए बेर और बेल की मांग अधिक बढ़ गई है। भगवान शिव को बेर और बेल चढ़ाकर पूजा की जाती है बेर और बेल की मांग बढ़ने पर इसके दाम भी दो गुना तक बढ़ गए हैं।

मेरठ में 40 रुपए किलो बिकने वाला बेर आज 60 रुपए किलो पहुंच गया है। इसी तरह से बेल की कीमत का हाल है। आमदिनों में बेल का दाम 10 रुपए प्रति बेल होता है। लेकिन आज बेल 20 रुपए में मिल रहा है।

महाशिवरात्रि से दो दिन पहले तक बेर की कीमत 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम थी। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले बेर के दाम 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।

आज महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए बेर की मांग बढ़ी तो दाम में भी तेजी आई है। सुबह से बेर का भाव 60 रुपए प्रति किलोग्राम है। ऐसा ही हाल फूल और माला का भी है। आम दिनों में एक फूलमाला का दाम 20 रुपए होता है जो कि आज 25 रुपए हो गया है।

महाराष्ट्र और एमपी से आ रहा बेर
मेरठ में इन दिनों महाराष्ट्र और एमपी से बेर आ रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देश में सभी जगह बेर की मांग अधिक बढ़ जाती है। जिस कारण बेर के दाम में भी बढ़ोत्तरी होती है।

बेर बेचने वाले युवक राशिद ने बताया कि इस बार मेरठ में बेर की आवक कम हुई है। इस कारण महाशिवरात्रि पर बेर का भाव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर बेर का दाम 20—30 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय