Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत,एक घायल,परिजनों में कोहराम

मेरठ। मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम पसरा है।

 

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार रात में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों कृष्ण व अशोक पुत्र सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा कन्हैया नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

बताया गया कि पांची निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सुनील अपने भाई अशोक कुमार व कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय