Sunday, September 8, 2024

4 मई को मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र में 141 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 673843 वोटर

 

मुरादाबाद। रविवार शाम को उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में निकाय चुनाव संपन्न होंगे। जिसमें मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों में पहले चरण में 4 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अधिसूचना जारी होने के बाद मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के निकाय वार मतदाताओं की संख्या विवरण 2023 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1 नगर निगम, 2 पालिका परिषद, 8 नगर पंचायत हैं। मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र, 578 मतदान स्थल हैं। मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 673843 हैं जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 357756, महिला मतदाताओं की संख्या 316087 हैं।

एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि बिलारी पालिका परिषद में कुल 12 मतदान केंद्र, 48 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 21342, महिला मतदाताओं की संख्या 19536 और कुल मतदाताओं की संख्या 40878 है। ठाकुरद्वारा पालिका परिषद में कुल 13 मतदान केंद्र, 45 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 20544, महिला मतदाताओं की संख्या 18579 और कुल मतदाताओं की संख्या 39123 है। उमरी कला नगर पंचायत में कुल 8 मतदान केंद्र, 14 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 7472, महिला मतदाताओं की संख्या 7135 और कुल मतदाताओं की संख्या 14607 है। कुंदरकी नगर पंचायत में कुल 7 मतदान केंद्र, 29 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 14462, महिला मतदाताओं की संख्या 13470 और कुल मतदाताओं की संख्या 27932 है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर धर्मपुर नगर पंचायत में कुल 7 मतदान केंद्र, 29 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 13357, महिला मतदाताओं की संख्या 12294 और कुल मतदाताओं की संख्या 25651 है। कांठ नगर पंचायत में कुल 10 मतदान केंद्र, 33 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 14016, महिला मतदाताओं की संख्या 12952 और कुल मतदाताओं की संख्या 26968 है। अगवानपुर नगर पंचायत में कुल 6 मतदान केंद्र, 27 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 12315, महिला मतदाताओं की संख्या 11479 और कुल मतदाताओं की संख्या 23794 है।

पाकबड़ा नगर पंचायत में कुल 8 मतदान केंद्र, 39 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 19443, महिला मतदाताओं की संख्या 16347 और कुल मतदाताओं की संख्या 35790 है। ढकिया नगर पंचायत में कुल 10 मतदान केंद्र, 20 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 9351, महिला मतदाताओं की संख्या 8242 और कुल मतदाताओं की संख्या 17593 है। महमूदपुर माफी नगर पंचायत में कुल 7 मतदान केंद्र, 23 मतदान स्थल, पुरुष मतदाताओं की संख्या 11267, महिला मतदाताओं की संख्या 10060 और कुल मतदाताओं की संख्या 21327 है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय