Thursday, May 2, 2024

कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 में स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जहीद अंसारी द्वारा झंडारोहरण कर देश की एकता अखंडता की शपथ ली। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने सभी कार्यकर्ताओं को देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस के सेवा समर्पण सदभाव के 138 वर्षों का इतिहास है। अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने, देश को  सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देश को दिया हैं।
उन्होंने कहा कि देश प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखकर देश में मेडिकल कॉलेज, बड़े-बड़े रेलवे पुल, बड़े बड़े शिक्षा संस्थान, बड़े बड़े बांधो का निर्माण निर्माण कर आधुनिक भारत कि नीव रखी। शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि ज़ब ज़ब कांग्रेस कमजोर हुई है, तब तब देश कमजोर हुआ है। कांग्रेस के नेताओं ने देश कि एकता व अखंडता के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,राकेश मिश,सलीम खान,दीपक शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सलीम पठान,शिव कुमार शर्मा, हाशिम अंसारी, उमेश सक्सेना, हरीश त्यागी, केडी शर्मा, मुकेश वर्मा,किरण बाला, राहिला खान,नईम राणा, अनस सुल्तान,यासर सैफी,रमाकांत शर्मा,दुष्यंत सागर , आदेश शर्मा, तेजपाल डबका,महेरुद्दीन चौधरी, पीयूष रस्तोगी, खुशपाल यादव, हाजी इशरत, सोनू प्रजापति, नरेश चौधरी,संजय गुप्ता, सरताज किठोर, अंसार अहमद, निसार अहमद, सचिन शर्मा, किशन और अलाउद्दीन सलमानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय