Tuesday, April 29, 2025

शामली में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़,बम-बम के नारों से गूंजा शहर

 

शामली। जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहा सभी शिवालयों में सुबह से ही महिला,पुरुष,बच्चो आदि शिवभक्तो की भीड़ उमड़ रही है और सभी शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामनाएं मांग रहे है। इस दौरान हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। शिवालयों में शिवभक्तो के द्वारा लगाए जा रहे हर हर महादेव और बोल बम के नारों से शहर गुंजायमान है।

[irp cats=”24”]

 

आपको बता दें कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।जहा कल से ही सभी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया। जिसके चलते सुबह होते ही शहर के सभी शिवालो हनुमान धाम, गुलजारी वाला मंदिर, बलभद्र मंदिर, सदाशिव मंदिर आदि पर महिला पुरुष बूढ़े बच्चे आदि शिवभक्त भारी संख्या में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

 

इस दौरान सभी मंदिरों में शिवभक्तो की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। जहा कतार में लगे सभी शिवभक्त हर हर महादेव और बोल बम बोल बम के नारे लगाते दिखाई दिए। जिसके चलते शहर का माहौल पूरी तरह से शिवमय दिखाई दिया। श्रद्धालुओ ने बताया की आज के दिन हम सब उपवास रखकर भगवन शिव का जलाभिषेक कर आराधना करते है।जिससे मन को असीम शांति मिलती है साथ ही सभी तरह की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय