Sunday, May 12, 2024

नोएडा के शारदा विवि में निर्माणाधीन भवन की सटरिंग गिरी, एक की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन एक भवन की सटरिंग आज गिर गई। घटना में सटरिंग के नीचे आधा दर्जन मजदूर दब गए। एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के चलते मजदूरों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में एक भवन का निर्माण चल रहा है। आज सुबह को उक्त निर्माणाधीन भवन की सेटरिंग अचानक गिर गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस घटना में वहां पर काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां से निकालकर  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान एक मजदूर जब्बार की मौत हो गई, जबकि शमशाद की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय