Tuesday, April 22, 2025

बांसुरी स्वराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला,’मीडिया के साथ कांग्रेस ने किया स्कैम’!

 

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज मंगलवार को संसद भवन में ‘एक देश, एक चुनाव की संयुक्त संसदीय समिति’ की बैठक में शामिल होने पहुंची, तो उनके बैग ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के बैग पर लिखा था, ‘नेशनल हेराल्ड की लूट।’ उन्होंने अपने बैग के जरिए गांधी परिवार पर सांकेतिक तरीके से निशाना साधने की कोशिश की।

 

मुज़फ्फरनगर में टोल प्लाजा कराया था फ्री, भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इसके साथ ही इसी संबंध में उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर सवाल उठाती दिख रही हैं। इस वीडियो में भाजपा सांसद कहती हुई नजर आ रही हैं, “यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को लेकर भी भ्रष्टाचार हुआ है। हाल ही में जो चार्जशीट ईडी ने दाखिल की है, उससे कई तरह के गंभीर आरोप उजागर होते हैं, इसमें कांग्रेस की एक पुरानी कार्यशैली उभरकर सामने आ रही है।” भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, “वह सेवा की आड़ में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ाने में जुटी है।

 

 

यह बहुत ही गंभीर मामला है। दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति कौड़ियों के भाव मात्र 50 लाख रुपए में यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी ने हड़प ली। यह ऐसी कंपनी है, जिसका 76 फीसदी स्वामित्व गांधी परिवार के पास है, इसलिए उनकी जवाबदेही बनती है, न केवल देश की जनता के सामने, बल्कि 25 अप्रैल को कोर्ट के सामने भी।” खास बात यह है कि भाजपा के तमाम दिग्गज नेता नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस और गांधी परिवार पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  शेख हसीना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बांग्लादेश ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का किया अनुरोध

 

मुज़फ्फरनगर में रील बनाने के चक्कर गंग नहर में डूब गया युवक, पुलिस कर रही तलाश

 

भाजपा का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले से कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र देश की जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने जिस तरह से नेशनल हेराल्ड घोटाले को अंजाम दिया, उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यहां तक कि भाजपा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय