Wednesday, April 23, 2025

अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही, सात महीने में नहीं चुना पाई नेता प्रतिपक्ष’

अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही है, जिसके चलते सात महीने बाद भी विपक्ष का नेता नहीं चुना गया। इसके अलावा उन्होंने विदेश में राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रणाली पर उठाए गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं से हरियाणा के विधायक नाराज हैं, इसे लेकर दिल्ली में अब एक बैठक बुलाई गई है। इस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में टोल प्लाजा कराया था फ्री, भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता होती तो सात महीने में यह अपना विपक्ष का नेता तय कर लेते, लेकिन यह कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि इस बार का विधानसभा सत्र भी बिना नेता प्रतिपक्ष के चला है। विज ने कहा कि यही कारण हो सकता है कि सभी विधायक नाराज हों, लेकिन अगर देखा जाए तो पूरे देश में कांग्रेस फैसले नहीं कर पा रही है। वक्फ कानून के विरोध में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह वही लोग विरोध कर रहे हैं जिनका न संविधान में, न देश की संसद में और न ही कोर्ट में विश्वास है।

 

 

उन्होंने कहा कि जब कोर्ट में केस चल रहा है तो फैसले का इंतजार करना चाहिए। विज ने कहा कि संसद में कानून बनाने का अधिकार है और विधिवत तरीके से कानून बनाया भी गया है, जिसमें सभी को बोलने का मौका भी मिला है। अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि हमें तकलीफ इस बात की नहीं है कि वह क्या बोलते हैं क्योंकि हमें उनके ज्ञान का पता है।

 

 

मुज़फ्फरनगर के सिखेड़ा में प्रशासनिक टीम से बदसलूकी, खोखा हटाने पहुंची टीम पर महिलाओं ने छिड़का तेल, किया हंगामा

 

हमें तकलीफ इस बात की है कि वह देश की संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, यह बहुत गंभीर बात है। जो बात राहुल गांधी विदेश जाकर कह रहे हैं, वह बात वह देश की संसद में भी कह सकते थे, जहां उन्हें इसका जवाब भी दिया जाता। लेकिन वह इस धरती को अपनी धरती नहीं मानते, अपने आप को भारत माता का सपूत नहीं मानते और खुद को विदेशी मानते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय