Thursday, April 17, 2025

नोएडा में डेंगू का एक और मरीज मिला, मरीजों की संख्या हुई सात

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांवों में जागरूकता रैली व अन्य माध्यमों से लोगों को बरसाती बीमारियों से बचाव की जानकारी देने में जुटे हुए है। अभियान के दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग भी मिल रहे हैं। इस दौरान डेंगू का एक और मरीज मिला है। उपचार के लिए भर्ती मरीज की जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
 

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति वर्मा ने बताया कि जनपद में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि नोएडा के रहने वाले मरीज के घर के आसपास मच्छर नाशक दवा का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में डेंगू के सात मरीजों की अबतक पुष्टि हो चुकी है। बीमारी से ग्रसित किसी भी रोगी की मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा।

 

 

इसमें आशाएं घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को ढूंढेगी तथा उनका टेस्ट करवाया जायेगा। बुखार, मलेरिया की जांच की जाएगी। डेंगू, मलेरिया, टीवी, या अन्य किसी बीमारी की पुष्टि होने पर मरीज का इलाज करवाया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बुखार या अन्य कारणों से ग्रसित है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दें। जिससे उसका समुचित उपचार कराया जा सकें।

यह भी पढ़ें :  "नोएडा: दादरी में मुठभेड़, गोकशी का शातिर बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक फरार"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय