Sunday, April 27, 2025

दिल्ली के लिए सामान्य हुआ रोडवेज बसों का संचालन

मेरठ। जी-20 के चलते दिल्ली के लिए बसों के संचालन की ऊहापोह के बाद अब रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया। यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को पिछले तीन दिनों के मुकाबले दो गुना यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। आज मंगलवार को यात्रियों की संख्या में 4 गुना तक वृद्धि हो गई है।

सोमवार को सबकुछ सामान्य हाेने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को 15 हजार से अधिक यात्रियों ने दिल्ली के लिए बसों में सफर किया। वहीं आज ये संख्या दोगुनी तक पहुंच गई। आरएम केके शर्मा ने बताया कि तीन दिनों के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय