Wednesday, April 23, 2025

अमेरिका के जिम में हुई थी चाकूबाजी, गंभीर रूप से घायल भारतीय छात्र की हुई मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना में 29 अक्टूबर को जिम में हुई चाकूबाजी में घायल 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई है। यह सूचना वालपराइसो यूनिवर्सिटी ने दी है। जहां से वरुण कंप्यूटर साइंस का छात्र था। वरुण पर हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। मामले की जांच जारी है।

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “भारी मन से हम वरुण राज पुचा के निधन की खबर आपसे साझा कर रहे हैं। हमारे कैंपस समुदाय ने आज एक अपने छात्र को खो दिया है और इस दुख के समय हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। 16 नवंबर को वालपराइसो विश्वविद्यालय परिसर में वरुण की स्मृति और स्मारक की एक सेवा की योजना बनाई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय