Thursday, April 24, 2025

नोएडा में ठंड का असर/आधा दर्जन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी पड़ रहा है। जिला गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले आधा दर्जन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। चर्चा है कि उक्त लोगों की मौत ठंड की वजह से हुई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र शाक्य पुत्र रामबाबू शाक्य उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाले नरेंद्र सिंह पुत्र सुखबीर उम्र 45 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

 

[irp cats=”24”]

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले मनोज यादव पुत्र खेला यादव उम्र 37 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र रामसागर उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती रेखा पत्नी धर्मेंद्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

 

उन्होंने बताया कि उक्त लोगों की मौत केसे हुई इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलाशा हो सकेंगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय