Saturday, February 22, 2025

शामली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

शामली : प्रदेश सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिन शनिवार  कों जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील कैराना के सभागार में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, राशन,पेंशन आदि विभागों से सम्बंधित फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए की फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने 42 शिकायतें पत्र निस्तारण हेतु रखे गए प्राप्त शिकायती पत्रों में से मात्र-04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। और शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहें।
इसके अलावा तहसील शामली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के समक्ष 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 03 शिकायत का निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा तहसील ऊन में एडीएम सन्तोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम के समक्ष 46 शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय