Saturday, May 11, 2024

विश्व पटल पर हमारी संस्कृति अभिन्न: बृजेश सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं के संरक्षण एवं स्थानीय लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए ’’हमारी संस्कृति हमारी पहचान’’ संस्कृति उत्सव एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमंे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन कर सभी पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, मण्डलायुक्त डॉ.हृषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, अपर आयुक्त प्रशासन एवं अध्यक्ष मण्डल स्तरीय समिति सुरेन्द्र राम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

कार्यक्रम में बृजेश सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज भी हमारे देश प्रदेश में संस्कृति जिंदा है उसी का उदाहरण हम यहां देख रहे हैं। हमारी संस्कृति के बारे मे बच्चों को जागरूक करना आवश्यक है। आज जो भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं उनके पीछे उनके परिवार एवं उनके शिक्षकों की कड़ी मेहनत है। यह हर्ष का विषय है कि इसी संस्कृति की वजह से देश विदेश में भारत का एक अभिन्न स्थान है। यही संस्कृति है जो हमें विश्व में अलग पहचान दिलाती है इसका जिंदा रहना अति आवश्यक है।

 

 

सरकार द्वारा लोक संस्कृति एवं लोक कलाकारों को जिंदा रखने के लिए संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सफल प्रतियोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि असफल प्रतियोगी मायूस न हो निरंतर प्रयास करते रहे आप अवश्य सफल होंगे। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना ही नहीं प्रतिभाग करना भी महत्वपूर्ण होता है। हमारी संस्कृति की विशेषता ये भी है की यहां नृत्य के द्वारा भी भगवान की साधना होती है।

 

जसवंत सैनी ने कहा कि सरकार चाहती है कि स्थानीय कलाकारों को खोज कर उनको पहचान दिलाई जाए, ताकि वह अपनी योग्यता के अनुसार आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कार्यक्रम में देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावपूर्ण प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बहुत अच्छे ढ़ंग से आयोजित कराना बहुत ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। उन्होने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान विविधता में एकता की है जो आज के कार्यक्रम में दिखाई दे रही है।

 

मण्डलायुक्त डॉ.हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि मण्डल के कलाकारों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हुए निर्णायक मंडल की उपस्थिति में उनके योग्यता एवं प्रदर्शन के अनुसार प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतियोगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे साथ ही उनको लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। पात्र लाभार्थियों को लाभ, कामगारों को काम और संस्कृति कला क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाई जा रही है।

 

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि हम भारतीय नागरिक अपनी संस्कृति को जिस दृढ़ता से संजोए हुए है इस तरह के उदाहरण विश्व में कहीं नहीं देखने को मिलते। उन्होंने जनसामान्य से आव्हान किया कि बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा देने के साथ ही प्राचीन भारतीय संस्कृति से भी अवगत कराएं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए असफल होने वाले प्रतिभागियों से कहा कि यदि आप सफल नहीं हो सके तो अपने आप को असफल मत मानिए। जीवन बहुरंगी होता है, उसे खुल कर जियो। जिंदगी हमको हर पल कुछ न कुछ सिखाती है। निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

 

जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एक शास्त्रीय गायन मुजफ्फरनगर के रिहान वारसी प्रथम एवं सहारनपुर के अरिन्दम द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार एकल शास्त्रीय वादन में मुजफ्फरनगर के आरिश अहमद प्रथम, शामली के आयुश कुमार द्वितीय एवं सहारनपुर के गुलाब सिंह तृतीय स्थान पर रहे। एकल शास्त्रीय नृत्य मुजफ्फरनगर की चीनू प्रथम शामली की पल्लवी द्वितीय रही। एकल लोकवादय वादन मुजफ्फरनगर के सोहन कुमार प्रथम स्थान पर रहे। सुगम संगीत में मुजफ्फरनगर के आशीष कुमार प्रथम एवं शामली के उज्ज्वल नामदेव द्वितीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय समूह नृत्य में शामली के सिल्वर वैल्स पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। समूह गायन में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर टिया गु्रप द्वितीय, राजकीय दृष्टि बाधित रामपुर से स्पर्श ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। लोक समूह नृत्य में मुजफ्फरनगर का खुशी एण्ड गु्रप प्रथम, सहारनपुर का मन्नत एण्ड गु्रप द्वितीय स्थान पर रहा।

 

लोक गायन में मुजफ्फरनगर के विनोद कुमार प्रथम रहे। नाटक में शामली जैन कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राएं प्रथम, गुरू नानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज सहारनपुर द्वितीय एवं मुजफ्फरनगर का आस्था रंगोली गु्रप तृतीय स्थान पर रहा। इन सभी विधाओं में मण्डल के लगभग 100 प्रतिभा संपन्न कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायक मण्डल में संजीव झींगरन, शैली रंजन एवं नीतू जैन शामिल थे।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, उपजिलाधिकारी देवबन्द अंकुर वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, मण्डल कॉर्डिनेटर लोकेश वत्स सहित जनपद के गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय