Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में राज्यमंत्री ने बृजेश सिंह ने बुड्ढीमाई मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश सरकार में लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने बुड्ढीमाई मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
साफ सफाई के उपरांत पूजा की गई।

 

जाटव नगर स्थित बुड्ढी माई मंदिर में साफ सफाई की गई। इस दौरान राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि 500 वर्षाे के कठिन संघर्ष के बाद यह दिन आया है जब रामलला अपने गर्भगृह में प्रतिष्ठित होंगे। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने आस पास के देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का आग्रह किया है और उनके आह्वान पर सभी भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हैं। पूरे विश्व के सनातनियों के लिए यह गर्व एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या में भव्य दिव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

 

 

यही नही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्याधाम में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए हैं। एक निश्चित समय सीमा के अंदर एयरपोर्ट का निर्माण, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, चौड़ी सड़के और अयोध्या को वापिस पुरातन स्वरूप दिया जा रहा है।

 

कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आज देश ही नही पूरा विश्व राममय हो गया है और प्रत्येक हिन्दू आज गर्व की अनुभूति कर रहा है। भगवान राम इस देश के कण कण में बसे हैं और इन्ही प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलकर देश में रामराज्य की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर: विदेशी सपनों की उड़ान में थम गई सांसें, फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत से गई जान

 

 

इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक किशोर शर्मा, महामंत्री शीतल बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष हन्नी वर्मा, मानवेन्द्र भारद्वाज, अश्वनी अरोड़ा, पंकज बजाज, सुशील कक्कड, अंकित जाटव, प्रवीन जाटव, मंडल मंत्री जगदीश, दिनेश, राजेश मधुबाल, चंद्र प्रकाश बंसल, मनीष, प्रवीण कुमार, राम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय