Monday, April 28, 2025

बिहार के पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने उतारा, जांच शुरु

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया शहर से सटे मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया है। मस्जिद से लगे एक मकान में यह पाकिस्तानी झंडा लहराता मिला। देशद्रोह से जुड़ा यह मामला मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस बल के साथ मीडिया मौके पर पहुंची, जिसके तुरंत बाद मकान से पाकिस्तानी झंडा पुलिस द्वारा हटाया गया। जिस मकान पर यह झंडा फहराया गया था उस मकान के मालिक का नाम मो मुबारुकदीन है। इस बाबत घर की महिला सदस्य रेहाना परवीन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह पाकिस्तान का झंडा है। इस झंडे को उनके भैंसुर के बेटे ने गुरुवार सुबह फहराया था। उनके भैंसुर मो मुबारुकदीन शहर के माधोपाडा इलाके में निजी विद्यालय चलाते हैं। उनके पति दो भाई हैं लिहाजा दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं।

समूचे मामले के प्रकाश में आते ही इलाके में हंगामा मच गया।इस बाबत मधुबनी टीओपी थाने के थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे संदिग्ध घर में पहुंचे। झंडे को हटाया गया है। समूचे मामले को लेकर एसडीओ पूर्णिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा यह धार्मिक झंडा है। पूर्णिया डीएसपी ने भी इसे पाकिस्तानी झंडा नहीं माना है। उन्होंने या अन्य किसी अधिकारी ने पाकिस्तानी झंडा होने से इंकार किया।

[irp cats=”24”]

इस मामले पर कई सामाजिक लोगों ने कहा की प्रशासन को बताना चाहिए की यह धार्मिक या पाकिस्तानी झंडा क्यों और कैसे है।आज ही के दिन इस झंडे को कोई और रूप देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी झंडा अगर नहीं था तो पुलिस ने इस झंडे को क्यों उतारा ? जितने लोग उतने तरह के सवाल उठ रहे हैं।

झंडे की जो तस्वीर सामने आ रही है उसमें एक तरफ ब्लू तथा सफेद रंग की धारियां बनी हुई है, जबकि पूरी तरह सफेद रहता तब उसे पाकिस्तानी झंडा पूर्ण रूप से माना जा सकता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय