Monday, April 28, 2025

हिंदू होकर बकरीद पर कुर्बानी देते बिग बॉस फेम अरुण वीडियो पर हुए ट्रोल, कमेंट सेक्शन में भड़के लोग

नई दिल्ली। बकरीद को लेकर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा रहे अरुण श्रीकांत माशेट्टी उर्फ अचानक भयानक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। अरुण माशेट्टी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट किया। वीडियो में उस भेड़ को भी दिखाया गया है जिसकी कुरबानी अरुण माशेट्टी के परिवार ने दी। वीडियो में कुछ पल बाद ही उसके मीट को पकाते दिखाया गया है। जहां ढेरों लोगों ने अरुण माशेट्टी को बकरीद की मुबारकबाद दी है, वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

 

अरुण श्रीकांत कुरबानी के वीडियो पर ट्रोल

वीडियो की शुरुआत होती है उस क्लिप से जिसमें अरुण माशेट्टी की पत्नी घर में लोबान की खुशबू बिखेरती नजर आ रही हैं और उनकी क्यूट बेटी सोफा पर बैठी सब कुछ देख रही है। अरुण की पत्नी उन पर और उनकी बेटी समेत उस भेड़ पर भी लोबान का धुआं बिखेरती हैं जिसकी कुरबानी होनी है। इसके बाद उन्हें घर की सफाई करते दिखाया गया है और आखिर में उन्हें उसी भेड़ का मीट पकाते हुए दिखाया गया है। अब इस वीडियो पर लोगों ने अरुण को जीव हत्या की बात कहते हुए ट्रोल कर दिया है।

[irp cats=”24”]

 

कमेंट सेक्शन में भड़के लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह उस भेड़ की आखिरी झलक थी। वहीं दूसरे ने लिखा- अरुण भाई आप अच्छे इंसान हो, लेकिन यह मत करो प्लीज। बहुत बुरी बात है। अरुण माशेट्टी के एक फॉलोअर ने लिखा- धिक्कार है ऐसे लोगों पर जो जीव हत्या करके खाते हैं। त्योहार सबको खुश रखने के लिए होता है और ये लोग किसी को रुलाकर खा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आज ही आपको अनफॉलो कर दूंगा। एक शख्स ने लिखा कि कुरबानी देने का इतना ही शौक है तो किसी और के बच्चे की कुरबानी क्यों?

 

एक शख्स ने लिखा, “हिंदुओं को अपने धर्म और आस्था के खिलाफ जाता देखकर दुख हुआ।” वहीं एक शख्स ने लिखा- आप हिंदू हो या फिर मुसलमान। एक यूजर ने लिखा- हिंदू होकर आप ऐसे काम करते हो शर्म नहीं आती। वीडियो पर इसी तरह के ढेरों कमेंट आए हैं। बता दें कि अरुण श्रीकांत माशेट्टी बिग बॉस सीजन 17 में काफी लंबा सफर तय करने में कामयाब रहे थे। बावजूद इसके कि वो कोई बड़े सेलिब्रिटी नहीं थे, उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई थी। शो में उनका एग्रेसिव और फनी अवतार लोगों ने खूब एन्जॉय किया।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय