Wednesday, February 12, 2025

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में डोली धरती, 3.1 तीव्रता के भूकंप से डरे लोग

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर करीब 01 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। इसके चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता मापी गई है। इसका केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर अंदर था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर लिखा कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे गहराई में था। भूपंक के झटके दोपहर 01 बजकर 48 मिनट पर महूसस किये गए। फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। भूकंप की घटना के बाद सिंगरौली प्रशासन अलर्ट हो गया है।

इससे पहले सिंगरौली में 31 दिसंबर 2023 को 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले साल दिसंबर महीने में दो बार भूकंप के झटके लगे थे। तीव्रता कम होने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय