Monday, May 19, 2025

नोएडा में पालतू बिल्ली चीकू हो गई है गायब, खोजने वाले को मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62  में रहने वाले एक व्यक्ति की बिल्ली गुम हो गई है। उक्त व्यक्ति ने  जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों से अपील किया है कि वे उसकी बिल्ली को ढूंढ कर वापस करें। इसके एवज में वह एक लाख रुपया इनाम देगा।
सेक्टर- 62 स्थित हारमनी अपार्टमेंट में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने एक बिल्ली पाली थी, जिसका नाम चीकू है। उक्त बिल्ली को उनके खास दोस्त ने उपहार के स्वरूप दिया था। अदरक की तरह हल्के भुरे रंग और सफेद रंग की चिकू कुछ दिन पूर्व उनके घर से लापता हो गई है। उन्होंने बताया कि चीकू के लापता होने से उनके परिवार में मातम का माहौल है।
वह पति-पत्नी उसकी काफी दिनों से तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया की सहायता से भी उसकी तलाश की जा रही है। अपनी बिल्ली गुम होने की शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की है। उन्होंने बताया कि चीकू की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने अपना मोबाइल फोन नंबर लिखकर जगह-जगह पोस्टर भी लगाया है।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि अगर कहीं चीकू मिले तो वह उन्हें संपर्क करें, उन्होंने चीकू को ढूंढ कर सकुशल वापस करने वालों को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय