Tuesday, April 29, 2025

हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी, मेरठ में आज होगी बारिश

मेरठ। मंगलवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण मेरठ का न्यूनतम 6.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गया था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी। एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली और तापमान बढ़ गया था। धूप निकलने से ठिठुरन ठंडक से लोगों को निजात मिली।

 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। आज मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

[irp cats=”24”]

 

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय