Friday, May 9, 2025

बिजनौर की 641 ग्राम पंचायत की बदलेगी तस्वीर, 65 नोडल अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बिजनौर। जनपद की 641 ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने के लिए 65 जिला स्तरीय अधिकारी व 65 तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में तरल प्रबंधन हेतु 641 ग्राम पंचायत के 1077 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए चयन किया गया है। इन ग्रामों में कूड़ा निस्तारण हेतु आरआरसी, खाद गड्ढा डस्टबिन एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु नाला नाली निर्माण, डब्लूएसपी निर्माण इत्यादि के साथ प्रतिदिन डोर टू डोर कचरे का कलेक्शन किया जाएगा।

इस सम्बंध में डीपीआरओ ने शनिवार को बताया कि इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत को धन उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द की ग्रामों की विकास कार्य कराए जाने से तस्वीर बदली हुई नजर आएंगी।

गौरतलब है इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने 65 अधिकारियों को नियुक्त करते हुए प्रत्येक के साथ एक तकनीकी अधिकारी भी लगाया है। 12 अक्टूबर को मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में सभी नोडल अधिकारियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम ओडीएफ निर्माण के लिए किया जा चुका है। ओडीएफ प्लस माडल ग्राम निर्माण कार्य हेतु डीपीआरओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय लव कुमार, अंकुर शर्मा, चन्द्रेश राय द्वारा विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय