Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में मजदूर दिवस पर अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प, झंडा रोहण, आमसभा व प्रभात फेरी का आयोजन

नोएडा। मजदूर दिवस पर आज सीटू से जुड़े मजदूरों ने नोएडा व ग्रेटर में जगह-जगह आदि कार्यक्रम आयोजित कर बड़े उत्साह के साथ मजदूर दिवस मनाते हुए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

मजदूर दिवस पर नोएडा के सेक्टर-8 में आयोजित आम सभा में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज से 135-140 वर्ष पहले दुनिया के सभी देशों में मालिक अपने कारखानों में मजदूरों से 16 से लेकर 20 घंटे तक काम लिया करते थे। उद्योगों में अमानवीय स्थिति में कार्य करने के लिए श्रमिक मजबूर थे। मजदूरों की रक्षा के लिए कोई श्रम कानून नहीं था।

 

ऐसे में अमानवीय शोषण से मुक्ति पाने के लिए सन 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटे काम का कानून बनाने की मांग पर हड़ताल किया और जगह-जगह  जलूस निकाल कर मालिकों के शोषण के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए मैदान में उतरे थे। मजदूरों के जुलूस व प्रदर्शन पर मालिकों की सह पर पुलिस ने मजदूरों पर गोलीबारी की। जिसमें सात मजदूर शहीद हुए और सैकड़ों मजदूर घायल हुए थे। उसके बाद से दुनिया भर में मजदूर 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मालिकों के शोषण अत्याचार के खिलाफ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की मौजूदा सरकार मालिकों के पक्ष में श्रमिकों के संघर्ष से अर्जित सभी कानूनी अधिकारों को छीनने को तैयार बैठी है और श्रमिकों को फिर 1886 जैसे नारकीय जीवन जीने के हालात में पहुंचने की दिशा में बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें :  हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ संजीव सरन को ईडी का समन

सीटू जिला महासचिव रामसागर ने बताया कि मजदूर दिवस पर आज प्रातः 6 बजे मैसर्स वाइबोकास्टिक इंडिया लिमिटेड फेस-2 नोएडा, अनमोल इंडस्ट्रीज उधोग विहार ग्रेटर नोएडा,अंबुजा सीमेंट कम्पनी दादरी, सीटू कार्यालय भंगेल फेस-2 नोएडा, सीटू जिला कार्यालय सेक्टर- 8 नोएडा पर झंडा रोहण तथा आमसभा कर मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय