Monday, October 28, 2024

पीएम मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश के नए चिकित्सा महाविद्यालयों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार, 29 अक्टूबर को तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। ये चिकित्सा महाविद्यालय नीमच, मंदसौर और सिवनी में शुरू हो रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंतरण और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार देर शाम यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश सहित नीमच, मंदसौर और सिवनी जिले को दीपावली पर यह बड़ी सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। प्रदेश के अन्न दाताओं को दीपावली के पहले यह राशि मिल जाने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नवम् आयुर्वेद दिवस पर 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्य प्रदेश भी चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्य प्रदेश आज विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। आज मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हो गई है। सुशासन के साथ औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और स्व-रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालय खुल जाने से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। आगे आने वाले समय में हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय