Thursday, May 15, 2025

महिलाओं के विकास को नई गति देगा बजट : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल का बजट महिलाओं के विकास को नई गति देगा। ‘महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण’ पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “देश इस साल के बजट को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक शुभ शुरुआत के रूप में देख रहा है।”

“महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के परिणाम दिखाई दे रहे हैं और हम देश के सामाजिक जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव महसूस कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में लड़कियों का नामांकन आज 43 प्रतिशत है, जो अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों की तुलना में अधिक है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस योजना ने महिलाओं को घर के आर्थिक फैसले लेने में एक नई आवाज दी है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि पिछले नौ वर्षों में देश महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ²ष्टि से आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत इन प्रयासों को वैश्विक मंच पर ले गया है क्योंकि यह भारत की अध्यक्षता में जी20 बैठक में प्रमुखता से आ रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय