Monday, May 29, 2023

मुज़फ्फरनगर की कवियत्री डा. पुष्पलता को मिला सावित्रीबाई फुले नारी रत्न सम्मान, राजनीतिक परिवार से है जुडी

मुजफ्फरनगर। जनपद की ख्यातिलब्ध साहित्यकार और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से जुडी डॉ. पुष्पलता को सावित्री बाई फुले नारी रत्न सम्मान 2023 प्रदान किया गया है। उन्हें हंगामा लोक साहित्यिक संस्था ने भी नवाजा। सामाजिक परिस्थितियों पर हमेशा गरिमामयी दृष्टिकोण प्रस्तुत करने वाली जिले की साहित्यकार डा. पुष्पलता अधिवक्ता अपने सृजनात्मक लेखन के लिए जानी जाती है।

- Advertisement -

उन्हें यह सम्मान शिक्षा, शैक्षणिक शोध, साहित्य, कला एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर प्रदान किया गया। सावित्री बाई फुले नारी रत्न सम्मान 2023 प्रदान करते हुए संस्था ने डा. पुष्पलता की साहित्यिक क्षमताओं की प्रशंसा की।  उनकी गजलों में गजल परंपरा का वह रूप दिखाई देता है, जो प्रेम विषयक है। कहीं-कहीं सामाजिक विसंगतियों का चित्रण बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि डा. पुष्पलता की मुक्त छंद व छंद मुक्त कविताओं में भी गीत तथा छंद जैसा प्रवाह रहता है।

निधन से पूर्व कुंवर बेचैन भी डा. पुष्पलता के साहित्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर चुके हैं। बेचेन ने उनकी कृति एक और वैदेही तथा एक और अहिल्या जैसे प्रबंध काव्यों की प्रशंसा करते हुए विषय के प्रति उनकी जागरूकता और सूक्ष्म दृष्टि को भी अहम बताया था।

- Advertisement -

साहित्यकार डा. पुष्पलता को दो वर्ष पूर्व सविता चड्ढा जन सेवा समिति के तत्वावधान में दिये जाने वाले शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान-2021 से भी नवाजा गया था। समिति की और से डा. पुष्पलता को बच्चों को संस्कारित कैसे करें विषय पर किये गए लेखन पर सम्मानित करने की बात कही गई।

दिये गए सम्मान पत्र में समिति महासचिव सविता चड्ढा ने साहित्यकार को सम्मानित करते हुए संस्था के अपने को गौरवान्वित महसूस करने की बात की थी। डॉ. पुष्पलता की मुक्त छंद व छंद मुक्त कविताओं में गीत व छंद जैसा प्रवाह रहता है।

- Advertisement -

मुज़फ्फरनगर के पूर्व मंत्री और ग्राम पचेंडा कलां निवासी कोंग्रेसी नेता दीपक कुमार की पत्नी डॉ. पुष्पलता के एक और वैदेही और एक और अहिल्या जैसे प्रबंध काव्यों में भी उनकी इस बहती हुई शैली के साथ विषय के प्रति जागरूक और सूक्ष्म दृष्टि रहती है। उनके संग्रह मन का चांद में सौंदर्यानुभूति और प्रेम की विविध छवियां हैं। अरे बाबुल काहे को मारे कविता भ्रूण हत्या संबंधी बड़ी ही कारुणामयी कविता है। डॉ. पुष्पलता के परत पर परत में अनेक विचारोत्तेजक विचार लेख हैं। दीपक कुमार जानसठ से विधायक रहकर नारायण दत्त तिवारी की सरकार में मंत्री रह चुके है जबकि डॉ पुष्पलता काव्यसृजन में व्यस्त रहती है।

 

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय