Sunday, April 20, 2025

नोएडा में पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर

ग्रेटर नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के छतंगा गांव में रहने वाली एक महिला 2 दिन उसे अपने घर से लापता है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के छतंगा गांव में रहने वाले सरवन की शादी श्रीमती उषा 27 वर्ष से कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि उषा 2 मार्च से घर से लापता है। इस बाबत उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कल थाना जेवर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का शक जाहिर करते हुए आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह से शव की तलाश में पुलिस और गोताखोर जमुना नदी में लगे हुए हैं। अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लीजबैक के प्रकरणों पर 18 अप्रैल को प्रस्तावित एक और गांव की सुनवाई की स्थगित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय