Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में एक शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर प्रभारी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने शराब तस्कर के पास से हरियाणा मार्का की देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

 

 

[irp cats=”24”]

जानकारी के मुताबिक थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नगर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक अजब सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल व अंकुर तोमर ने मुखबिर की सूचना पर चांद पुत्र जमील निवासी छाबड़ा कालोनी को ग्राम राजपुरा ककराला के रास्ते से गिरफ्तार किया हैं।

 

 

पुलिस टीम ने शराब तस्कर के पास से हरियाणा मार्का की 12 बोतल देसी शराब की बरामद की है। पुलिस टीम युवक पर कानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पुलिस टीम ने बताया कि शराब तस्कर पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय