Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। एसएसपी सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा के आदेशानुसार जनपद में वांछित/वारंटियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर बाज़ार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज खलासी श्वेता शर्मा, हेड कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल अरूण ने धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में वांछित चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

चौकी इंचार्ज खलासी लाईन श्वेता शर्मा ने बताया कि थाना सदर बाज़ार में दर्ज धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में वांछित चल रहे एक आरोपी हिमांशु शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी ग्राम अध्याना थाना नकुड़ ज़िला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हिमांशु शर्मा व एक अन्य‌ पर वादी की कंपनी ब्रांच क्रेडिट भारतीय फाइनेंस मिनी बैंक सहारनपुर में पद पर रहते हुए धोखाधड़ी करके 1193300 रूपए का गबन करने समेत जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना सदर बाज़ार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय