Saturday, May 10, 2025

शैलेंद्र शुक्‍ला बने व‍िश्‍व ह‍िन्‍दू रक्षा संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष

रायपुर। व‍िश्‍व ह‍िन्‍दू रक्षा संगठन के संरक्षक सुम‍ित्रानंदन स्‍वामी के न‍िर्देशानुसार छत्‍तीसगढ़ में शैलेंद्र शुक्‍ला को सर्वसम्‍म‍त‍ि से प्रदेश अध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त गया है।

विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के राष्‍ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार ने बताया क‍ि राष्‍ट्रीय कार्यकार‍ि‍णी नई द‍िल्‍ली के परामर्श के अनुसार छत्‍तीसगढ़ कार्यकार‍िणी का व‍िस्‍तार क‍िया जा रहा है।

राष्‍ट्रीय सलाहकार क‍िशोर कुमार ने बताया क‍ि, शैलेन्द्र शुक्ला छत्तीसगढ़ के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, कई वर्षों से सामाजिक तथा धार्मिक कार्य करते आ रहे हैं। इनकी सक्र‍ियता को देखते हुए इन्हें आज से पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी दी जा रही है। आज से आप पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म और लोगों की सेवा के लिए कार्य करेंगे। नए दायित्व के लिए हम सभी हृदय से अभिनंदन करते हैं। उन्‍होंने इस दाय‍ित्‍व के ल‍िए सराहना करते हुए बहुत बहुत बधाई दी।

नवन‍ियुक्‍त प्रदेश अध्‍यक्ष शैलेंद्र शुक्‍ला ने कहा क‍ि संगठन के ह‍ित में कार्य करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे। अपने पद की गर‍िमा का ध्‍यान में रखते हुए धार्म‍िक व सामाज‍िक कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। देश व धर्म के ह‍ित में कार्य करने के ल‍िए हम प्रत‍िबद्ध हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय