Friday, September 20, 2024

शामली में स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत सहित 10 लोगों के खिलाफ वारंट जारी

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली। जनपद की कैराना कोर्ट ने कई साल पहले मर चुके किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जहां किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत व अन्य सैकड़ो लोगों सहित 2007 में जाति के लिए आरक्षण मांगने और उनके साथ देने वाले लोगों पर पुलिस ने कांधला थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें अब मामला कोर्ट में विचाराधीन होने और कोर्ट की तारीख पर उपलब्ध न होने के चलते नाम दर्ज 20 आरोपियों में से 10 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि मामला शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग का है। जहां 2007 में गुर्जर जाति के लोगों ने आरक्षण की मांग करते हुए पूरे भारत में धरना प्रदर्शन किया था। वहीं कांधला कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर गुर्जर समाज के लोगों के द्वारा हाईवे जाम किया हुआ था। उसी दौरान किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत अपने काफिले के साथ दिल्ली में धरना पदर्शन के लिये जा रहे थे। जहां उनका बीच में रोक लिया गया और फिर वह लोग भी गुर्जर समाज के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे जिसके बाद कांधला थाना पुलिस द्वारा हाईवे जाम करने धरना प्रदर्शन करने के मामले में मामला दर्ज कराया गया था अप मामले में जहां पहले मुजफ्फरनगर जनपद की जिला कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। वहीं 2018 में शामली जनपद में जिला कोर्ट स्थापित होने के बाद सुनवाई कैराना की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रही है। पुलिस द्वारा जहां पहले अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था

 

फिर 20 लोगों के नाम दर्ज और सैकड़ो लोगों के खिलाफ अज्ञात में कोर्ट में रिपोर्ट भेजी गई थी।आपको बता दे की नाम दर्ज 20 आरोपियों में से किसान नेता महेंद्र सिंह सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है।और अब 20 लोगो मे से पहले 10 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए है।

 

इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील प्रवीण चौहान का कहना है कि 2007 में गुर्जर समाज के आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था। जिसमें स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत और मनीष चौहान और उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान आदि लोग धरने प्रदर्शन में थे। जिनमें से 20 लोगों के नाम दर्ज और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में मामला विचार आदि ने इस मामले में स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

 

महेश मामले में वकील ने बताया कि महेंद्र सिंह टिकट सहित अन्य कई लोगों की मौत हो चुकी है उनके डॉक्यूमेंट इकट्ठे किए जा रहे हैं कोर्ट की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और वही इस मामले में क्षेत्र के भाजपा नेता मनीष चौहान स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत मैनपाल चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में क्षेत्र के पूर्व प्रधान व ब्लाक प्रमुख आदि जिम्मेदार लोगों के नाम दर्ज हैं। जिनमें से करीब चार-पांच लोगों की मौत हो चुकी है उनके डेथ सर्टिफिकेट इकट्ठा कर कोर्ट में अब जमा किए जाएंगे।

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेता व कोर्ट के आरोपी मैनपाल चौहान का कहना है कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत अपने धरने प्रदर्शन के लिए उसे दौरान 2007 में शामली से दिल्ली के लिए जा रहे थे जहां कांधला में गुर्जर समाज के लोगो का आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हीं के समर्थन में किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत रुके और उन को समर्थन दिया और उसके बाद करीब पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ नाम 10 वी सैकड़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें अब स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। वही किसान नेता मेन पाल चौहान ने मांग की है की इस मामले में कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनके खिलाफ वारंट जारी न हो।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय