Tuesday, May 13, 2025

नीलगाय को काटने के प्रयास में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज-कलवारी मार्ग पर अमोई गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नीलगाय घायल हो गई। कुछ लोग जंगली जानवर को सड़क के किनारे ले जाकर काटने लगे। किसी ने इसकी सूचना पटेहरा पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कई लोग भाग गए पर एक युवक पकड़ा गया। वहीं पुलिस ने नीलगाय को गड्ढे में दफन करवाया।

अमोई गांव के समीप जंगली जानवर झुंड से भटक कर सड़क पर आ गया और वाहन के धक्के से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास से कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। घायल जानवर को कुछ लोग सड़क किनारे ले जाकर काटने लगे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। किसी ने पटेहरा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा का फायदा उठा कुछ लोग फरार हो गए पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

प्रभारी निरीक्षण मड़िहान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जंगली जानवर की मौत हो गई थी। जिसे कुछ लोग काटने के लिए घसीट ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। जानवर के शव को दफन कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय