Tuesday, May 20, 2025

शामली में पुलिस ने सात वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शामली। जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाते हुए सात वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा वारंटी, वांछित, एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों की पुलिस ने सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जिसमें आशिफ निवासी ग्राम तवर्रकपुर थाना तीतरो, रामकुमार निवासी ग्राम बंटी हसनपुर, नीटू उर्फ श्याम सिंह निवासी ग्राम चन्देनामाल, कौशिन्द्र निवासी ग्राम चन्देनामाल, तस्ववर हुसैन निवासी ग्राम लोहीपुर थाना कांधला, अकरम निवासी कांधला, राशिद निवासी ग्राम गढीदौलत को जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय