Tuesday, May 13, 2025

नोएडा में बुजुर्ग को कुचलने वाली ऑडी कार के चालक और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-53 कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार को पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचलने वाली ऑडी कार के चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे वाली कार को भी पुलिस ने दिल्ली की पार्किंग से बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास आकाशवाणी से रिटायर्ड बुजुर्ग जनक देव को ऑडी कार ने टक्कर मारकर उड़ा दिया था। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास थी। रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में ठीक से कैद नहीं हो पा रहा था। एक से दो अंक की फुटेज में दिख रहे थे।

 

बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने वाली ऑडी कार दिल्ली के किदवई नगर की पार्किंग में खड़ी थी। कार का शीशा टूटा था, जो इस बात को बल दे रहा है कि बरामद कार से ही हादसा हुआ था। कार बरामद होने के बाद आरोपी चालक लव कुमार उर्फ मामू पुत्र सचिदानन्द सिंह तथासह अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र रमाकान्त को

 

पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वारदात के समय कार 24 वर्षीय लव कुमार कार चला रहा था। 28 वर्षीय प्रिंस सहचालक की भूमिका में था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहते है। लव कुमार रिश्ते में कार मालिक प्रमोद का साला है। प्रिंस और लव दोस्त हैं और एक ही जनपद के रहने वाले हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक प्रिंस और लव कार मालिक के भतीजे के साथ ही रहते हैं। प्रमोद के भतीजे से हादसे वाली रात दोनों ने कार ली और नोएडा कॉफी पीकर आने की बात कही। दोनों कार से नोएडा आए और जब वह दिल्ली लौट रहे थे तभी रास्ता भटक गए। गूगल मैप से दोनों लोकेशन तलाश रहे थे पर बार-बार भटक रहे थे। जब वह कालिंदीकुंज की तरफ जा रहे थे तभी बुजुर्ग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय