Wednesday, April 23, 2025

देवबंद में विवाहिता की मौत के मामले में फरार चल रही सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। गांव गोपाली में हुई विवाहिता की मौत के मामले में फरार चल रही सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुज़फ्फरनगर में पुरबालियान प्रधान शौकत अली गिरफ्तार, यशवीर महाराज के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

[irp cats=”24”]

 गांव खामपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सादिया का विवाह छह महीने पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपाली निवासी सऊद से हुआ था। बीती 29 नवंबर को सादिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता का शव कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला था। उसके गले पर फंदे जैसे निशान थे।

मुज़फ्फरनगर में युवक का अपहरण, जेब से 20 हज़ार छीने, 75 हज़ार ऑनलाइन भी वसूले

जिसके चलते मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी पति सऊद और ससुर इंतेशार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज इसी मामले में पुलिस ने फरार चल रही मृतका की सास गुलशाना को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी नामजद आरोपी देवर हसीब और ननद फरार बने हुए हैं। पुलिस के मुताबिक अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय