Sunday, February 23, 2025

सहारनपुर में ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मंड़ी कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेल कर 50 हजार रूपए की रंगदारी वसूल करने के आरोपी इमरान अंसारी पुत्र अहमद अजीज निवासी मोहल्ला छिंपयान सराय कोतवाली नगर को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

 

पुलिस निरीक्षक नेमचंद सिंह ने बताया कि इमरान अंसारी के खिलाफ माजिद अंसारी पुत्र वाहिद हसन ने 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने उसे डरा धमकाकर 50 हजार रूपए वसूल लिए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार इमरान अंसारी ने बताया कि वह भारतीय स्टार समाचार पत्र का संचालन करता है और उसके द्वारा विभिन्न वाट्सअप ग्रुप चलाए जाते हैं। जिनमें जिले की खबरें होती हैं।

 

 

उसके खिलाफ पहले से रंगदारी के करीब दस मुकदमें दर्ज हैं। उसका कहना था कि वह माजिद अंसारी को पहले से ही जानता है जो राशन डिपो से सेटिंग के जरिए राशन उठाकर बेचता है। उसने उसके खिलाफ खबर चला दी थी।पुलिस निरीक्षक नेमचंद सिंह ने बताया कि इमरान अंसारी के खिलाफ नगर के मंड़ी, सदर बाजार, नगर कोतवाली, थाना जनकपुरी आदि में विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आज उसे सहारनपुर के कलेक्ट्रेट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय