Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने छेडखानी के मामले में दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित दो अभियुक्तगणों साबिर पुत्र इनाम निवासी ग्राम आलमपुर अमादपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर व समरयाब पुत्र सादा निवासी ग्राम आलमपुर अमादपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को गन्देवड तिराहे से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्ज़े से बिना कागजात एक गाडी स्विफ्ट नं0- HR58-U-5835 बरामद हुई है। जिसको धारा 207 एमवीएक्ट मे सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों  के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय