Friday, April 25, 2025

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोरना। क्षेत्र के गांव रहकड़ा से दस दिन पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। मौके से फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी सुरेश ने थाने पर दी तहरीर में  बताया था कि बीते दो मई की रात को गांव से ही उसकी  ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गयी थी, जिसमें भूसा भरा हुआ था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली की तलाश शुरू कर दी थी रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस भोकरहेडी में सीकरी तिराहे पर चेकिंग चलाये  हुए थी की तभी एक ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक आरोपी फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनी व विनीत  निवासी बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी बताया तथा एक आरोपी फरार हो गया फरार आरोपी का नाम अनिल निवासी पचैण्डा कलां बताया गया।पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय