Thursday, April 3, 2025

सहारनपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सरसावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों आसिफ पुत्र अकबर निवासी सहसपुर जट, थाना नकुड, जिला सहारनपुर व आजाद पुत्र अकबर निवासी सहसपुर जट थाना नकुड़ जिला सहारनपुर को पिलखनी रेलवे पुल से 20 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से 53 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक कांटा व एक मो0सा0 अपाचे न० UP 11

CC 6972 बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आजाद एक बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में जनपद के विभिन्न थानो पर गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत एवं जो पूर्व में भी कई बार जनपद के विभिन्न थानो से जेल जा चुका है। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वह दोनो भाई मजदूरी करते हैं, जिससे ज्यादा कमाई नही हो पाती है। हम हरियाणा राज्य से सस्ते दामों पर स्मैक लाकर रास्ते से आने- जाने वाले ट्रक ड्राईवरी व मजदूरो को ज्यादा पैसों में बेच देते हैं। जिससे हमे अच्छी कमाई हो जाती है। पैसा कमाने के लिये हम अन्य अवैध कार्य भी करते है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय