Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके
कब्ज़े से 558.270 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त (कीमत करीब 50 लाख रूपये), 01 टाटा कैंटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गश्त चैकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में बिहारीगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला एक सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में आज थाना बिहारीगढ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो शातिर नशा तस्करों शौकीन पुत्र शौकत निवासी ग्राम खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, महताब उर्फ सोनू पुत्र बाबर निवासी ग्राम खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय