Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोरो को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की नगर कोतवाली पुलिस टीम ने मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 17 मोबाइल व दो चाकू बरामद हुए हैं। बता दे की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में अभियान चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने माधव नगर की पुलिया के पास से शेरू उर्फ इकबाल पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी तकिया कॉलोनी, परवेज पुत्र इरफान निवासी 62 फुटा थाना मंडी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास जब यात्री सो जाते हैं तो मौका देखकर वह उनके मोबाइल चोरी करते है और उन्हें इकट्ठा कर बेच देते है। जो 17 मोबाइल उनके पास से मिले है, वह सभी चोरी के है। पुलिस का कहना है कि सभी मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय