Sunday, February 23, 2025

दिल्ली में स्मैक सप्लाई करने जा रहे ड्रग तस्कर को पुलिस ने दबोचा,44 से ज्यादा मामले दर्ज

नई दिल्ली। अम्बेडकर नगर थाना पुलिस ने 18 मई को एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित सूरज उर्फ शांति के पास से पुलिस ने 19 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपित पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 44 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह इलाके का घोषित अपराधी है।

दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि अम्बेड़कर नगर थाने में तैनात एसआई सनील चंद्रा और हेड़कांस्टेबल पुरूषोत्तम इलाके में गश्त के लिए निकले थे। पुलिसकर्मियों ने सुबह करीब 4:20 बजे जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में प्लास्टिक बैग ले जाते हुए देखा।

 

पुलिसकर्मियों ने उसे जांच के लिए रूकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय