Tuesday, May 13, 2025

बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने यूपी पुलिस के 25 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर 24 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजनौर के जामनोवाला निवासी वरूण के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बिजनौर आवास विकास कॉलोनी निवासी पीड़िता वरूण की बहन के बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसी दौरान वह वरूण के संपर्क में आई और मई 2023 तक उसके संपर्क में रही। कोतवाली शहर थाना प्रभारी (एसएचओ) जीत कुमार ने कहा, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में काम करने वाले आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी वरुण को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की वर्तमान में तैनाती लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद में सिपाही के पद पर है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय