Tuesday, April 15, 2025

गजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

गजियाबाद। जिले के लोनी बार्डर क्षेत्र में देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप उसके सगे भांजे पर है। बताया जा रहा है की दोनों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

हत्या लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में हुई है। डीसीपी विवेक चंद्र ने बताया रात में पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोप भांजे पवन मावी पर लगा है।

 

बताया जाता है बाइक सवार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना स्थल से चार खोखे बरामद हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  अब रजिस्ट्री के लिए जीडीए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, स्लॉट बुकिंग से मिलेगी राहत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय