Sunday, April 27, 2025

मेरठ के भावनपुर में तीन साल की मासूम की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव दतावली में तीन साल की लापता मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि हत्यारों ने मासूम का अपहरण करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या को अंजाम दिया है। मृतक बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी भी पहुंचे हैं।
एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। तीन साल की मासूम बच्ची शादी समारोह से गायब हुई थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज मंगलवार को बच्ची की लाश बरामद हुई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय