Wednesday, February 12, 2025

बाराबंकी के मसौली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले प्रेमी युगल का शव,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बाराबंकी। जिले के मसौली थाना क्षेत्र के पहलीपार गाँव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो शिनाख्त में जुटी रही। दोपहर तक दोनों शवों की शिनाख्त हो सकी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

 

मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहलीपार गांव के निकट लखनऊ अयोध्या रेलवे ट्रैक के किनारे आज सुबह ग्रामीणों को एक युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मसौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

मृतक युवक की शिनाख्त अयोध्या जनपद निवासी शैलेंद्र दुबे के रूप में हुई है। उसके साथ मृतक युवती के शव की शिनाख्त अयोध्या निवाशी निगार के रूप में हुई है। रेलवे ट्रैक के किनारे से कुछ दूरी पर मृतक युवक की बाइक भी पुलिस को मिली है। इससे यह शंका जताई जा रही है कि दोनों ने रेलवे से कटकर आत्महत्या कर ली है। पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। दोनों के परिवारीजनों को जानकारी दे दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय