Tuesday, May 20, 2025

मेरठ काशी टोल प्लाजा पर महिला टोल कर्मी के ऊपर ड्राइवर ने चढ़ाई कार,चालक फरार,तलाश जारी

मेरठ। दिल्‍ली की तरफ से आ रही कार ड्राइवर मेरठ के काशी टोल प्‍लाजा पर रात में रुका। बैरियर के सामने महिला कर्मचारी आई और टोल देने के लिए कहा। ड्राइवर ने टोल देने से मना कर दिया। इसके बाद ड्राइवर और आसपास खड़े अन्‍य कर्मचारियों से बहस होने लगी। इसी बीच अचानक से ड्राइवर ने कार को आगे बढ़ा दिया। कार के आगे खड़ी महिला कर्मचारी बोनट पर घिसटती चली गई और आगे जाकर सड़क पर गिर गई। गिरने की वजह से वह घायल हो गई। टोल प्‍लाजा के अन्‍य कर्मचारियों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

 

 

कार ड्राइवर की हरकत को देखकर टोल प्‍लाजा के अन्‍य कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। महिला कुछ दूर जाकर बोनट से नीचे सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक को तलाश रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय