Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में बेटी से छेड़छाड का विरोध करने पर मनचले ने मां की गर्दन में मारा ब्लेड,हालत गंभीर

मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों का मां ने विरोध किया तो मनचलों ने मां की गर्दन ब्लेड से काट दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है मनचले कई महीनो से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

थाना लोहियानगर क्षेत्र के हुमायूंनगर में एक मनचला अपने साथी के साथ मिलकर कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। एक महीने पहले उसने मनचले से डरकर मकान भी बदल दिया। इसके बाद भी मनचले ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का आरोप है कि कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मनचले का विरोध कर रही मां की गर्दन पर मारा ब्लेड

युवती अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थी। रास्ता सुनसान देख मनचले ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए उसे ई-रिक्शा से खींचने का प्रयास किया। मां ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो मनचले ने ब्लेड से मां की गर्दन पर वार कर दिया। युवती की मां खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। राह चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच में जुट गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय