Sunday, May 19, 2024

रांची में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश, 38 पुलिसकर्मियों के तबादले

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रांची। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिले में पदस्थापित 38 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर शामिल है। रांची, खूंटी, बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। तबादला किए गए 38 पुलिस पदाधिकारियों में 30 इंस्पेक्टर, तीन सार्जेंट और आठ मेजर शामिल हैं।

रांची जिला बल से राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद, खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो का तबादला किया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार, सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी, हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार का भी तबादला किया गया है। कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह, रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर एवं बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम, अजय प्रसाद, दुमका जिला बल से देवरत पोद्दार तथा पाकुड जिला बल से सुरेन्द्र रविदास, जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद और लातेहार जिला बल से अमित कुमार गुप्ता का तबादला किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आठ सार्जेंट मेजर में तीन सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है। इनमें लातेहार जिला बल से सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से अजीत कुमार चौबे और चाईबासा जिला बल से मंटू यादव शामिल है। इसके अलावा पांच मेजर का तबादला हुआ है। इनमें सुदीप्त मंडल, कामेश्वर रजक, दीपक टोप्पो, लातेहार जिला बल से संतोष कुमार और गौतम कुमार शामिल है। डीआईजी कार्मिक की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय