Saturday, May 11, 2024

शामली में दो शातिर बकरी चोर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, कब्जे से बकरी,जिंदा कारतूस व इनोवा कार बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जनपद की पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद 2 शातिर बकरी चोर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 7 बकरिया अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करते हुए  वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें बीती 12 नवंबर व 6 दिसंबर को थाना कैराना क्षेत्र के गांव काकोर निवासी नूरा और समीम के प्लॉट से करीब सात बकरी व बकरे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। इसके संबंध में पुलिस पीडीतों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुड़ गई थी। जहा गत रात्रि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस द्वारा घटनाओं का अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को खुद से गहरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक दरोगा बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने ईट का जवाब पत्थर से देते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। फायरिंग में एक के बाद एक दोनों बदमाशों को हमेशा की तरह गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। पुलिस की गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को कैराना सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम कर्मवीर निवासी लुधियाना पंजाब, दिलीप निवासी गांव महाराज नगर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर बताए है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 07 बकरे व बकरियां, एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी के साथ तीन जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

बदमाशों ने बताया है कि वह दोनों करना क्षेत्र के गांव मवी निवासी सोनू के घर पर रुके हुए थे। उनका एक साथी दिन में घूम फिर गांव में जाकर जिन घरों में बकरियां बधी हुई है। उन घर की रैकी करता था। जिसके बाद रैकी में चुने हुए घरों को निशाना बनाते हुए बकरी चोरी की घटना को  अंजाम दिया जाता था और चोरी की गई बकरियों को इनोवा कार में भरकर ले जाया जाता था। इसके अलावा कार की नंबर प्लेट भी बार-बार बदली जाती थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिए।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय